गांव के बेटे हिमालय सिंह बने नायब तहसीलदार, पीसीएस में पाई सफलता

साधारण परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर: जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र स्थित बेसहूपुर (घनश्यामपुर) गांव के निवासी हिमालय सिंह ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

हिमालय सिंह, अजय कुमार सिंह के पुत्र हैं, जो प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। साधारण परिवार में पले-बढ़े हिमालय ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

उनकी सफलता पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, हृदय प्रकाश तिवारी, पुष्यमित्र दुबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्रा, डॉ. अरविंद गुप्त सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रवाद के स्वर

    संस्मरण पखवाड़ा के तहत आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद उपेंद्र रावत बोले— राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का बलिदान सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय…

    जमुहर बाजार में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का हल्लाबोल, आबादी से हटाने की उठी मांग

     शराबियों के अभद्र व्यवहार और गंदगी से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, महिलाओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी