जिलाधिकारी का वेतन रोकने का आदेश फिलहाल स्थगित, कोर्ट ने मांगा प्रगति विवरण

स्पष्टीकरण व खेद व्यक्त करने पर राहत, 22 अप्रैल तक कुर्की कार्रवाई का आश्वासन

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

जौनपुर। सड़क दुर्घटना से जुड़े क्षतिपूर्ति वसूली मामले में जिलाधिकारी का आधा वेतन रोकने के आदेश पर फिलहाल राहत मिल गई है। ट्रिब्यूनल न्यायाधीश मनोज कुमार अग्रवाल ने जिलाधिकारी की ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण और खेद व्यक्त किए जाने के बाद उक्त आदेश को 22 अप्रैल 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

गौरतलब है कि वाहन स्वामी से क्षतिपूर्ति की धनराशि की वसूली में लापरवाही बरतने पर न्यायालय ने पूर्व में जिलाधिकारी का आधा वेतन रोकने तथा तहसीलदार के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया था।

गुरुवार को जिलाधिकारी की ओर से शासकीय अधिवक्ता शिवराम मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) एवं तहसीलदार मछलीशहर न्यायालय में उपस्थित हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जानबूझकर कोई शिथिलता नहीं बरती गई, बल्कि कुछ प्रशासनिक त्रुटियों के कारण कार्रवाई समय पर नहीं हो सकी। साथ ही न्यायालय से आदेश निरस्त करने का अनुरोध करते हुए खेद व्यक्त किया गया।

तहसीलदार मछलीशहर ने न्यायालय को आश्वस्त किया कि क्षतिपूर्ति राशि की वसूली के लिए संबंधित वाहन स्वामी के मकान की कुर्की की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।

न्यायालय ने प्रस्तुत तथ्यों को देखते हुए जिलाधिकारी का वेतन रोकने का आदेश तथा तहसीलदार को जारी कारण बताओ नोटिस 22 अप्रैल 2026 तक के लिए वापस लेते हुए अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। साथ ही तहसीलदार को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित तिथि तक कुर्की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आख्या प्रस्तुत करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता