भीषण गर्मी में राहत की पहल: चौबेपुर थाने में शुरू हुआ निशुल्क प्याऊ व शरबत वितरण

राहगीरों और फरियादियों को मिल रही ठंडे पानी की सुविधा, पुलिस व समाजसेवियों की संयुक्त पहल

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के उद्देश्य से थाना चौबेपुर परिसर में रविवार दोपहर निशुल्क प्याऊ एवं शरबत वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सराहनीय पहल का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता स्वतंत्र मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने फीता काटकर की। इसके बाद थाना परिसर में आने वाले फरियादियों और राहगीरों को ठंडा पानी व शरबत वितरित किया गया, जिससे लोगों को तपती गर्मी में तत्काल राहत मिली।

इस सेवा कार्य के संचालन में थाना चौबेपुर पुलिस का विशेष सहयोग देखने को मिला। थाना स्टाफ की सक्रिय भागीदारी से व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि फिलहाल इस सेवा की शुरुआत थाना परिसर से की गई है। आने वाले दिनों में क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों पर भी निशुल्क प्याऊ और शरबत वितरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सेवा पूरे गर्मी सीजन तक निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला एसआई पूजा गुप्ता, रोशनी सिंह, एसआई कमल यादव, सुरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश वर्मा, राजेंद्र यादव सहित कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग