अन्नपूर्णा भवन निर्माण पर विवाद गहराया, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रस्तावित भूमि छोड़ स्कूल व खेल मैदान पर निर्माण के आरोप, जनहित याचिका पर आया स्थगन आदेश

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। विकासखंड चिरईगांव के ग्राम सभा खेतलपुर में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि निर्धारित भूमि के बजाय अन्य भूखंड पर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से मामला न्यायालय तक पहुंच गया, जहां उच्च न्यायालय ने फिलहाल निर्माण पर रोक लगा दी है।

 

जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा भवन के लिए ग्राम सभा की आराजी नंबर 12 (नवीन परती) भूमि निर्धारित की गई थी, जो मौके पर खाली भी है। इसके बावजूद ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने आराजी नंबर 9 व 11 पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। अभिलेखों में यह भूमि प्राथमिक विद्यालय और खेलकूद मैदान के रूप में दर्ज बताई जा रही है।

 

गांव की निवासी कांता यादव ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ने 2 जनवरी 2026 को निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

 

आरोप है कि प्रशासनिक रोक के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद यह मामला जनहित याचिका (PIL संख्या 470/2026) के माध्यम से उच्च न्यायालय तक पहुंचा।

 

उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान संबंधित निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश जारी कर दिया। साथ ही निर्देश दिया कि निर्माण कार्य केवल प्रस्तावित आराजी नंबर 12 पर ही किया जाए।

 

मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई और न्यायालय के निर्देशों के पालन पर टिकी हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    जुलूस में गूंजे नारे-ए-तकबीर और मरहबा के नारे, नबी के झंडे के साथ तिरंगा लेकर शामिल हुए ग्रामीण     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा…

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    ईंट-पत्थर और डंडों से किया वार, शीशा-बोनट व डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त; हजारों रुपये के नुकसान का दावा     रिपोर्ट: विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग