गैस सिलेंडर वितरण में बवाल: कहासुनी से मारपीट, दो लोग घायल

रजवारी गांव में रास्ता रोककर हुआ विवाद, पांच नामजद पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के रजवारी गांव में सोमवार दोपहर गैस सिलेंडर वितरण के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजवारी निवासी राजकुमार सिंह, जो बाबा बैजनाथ एचपी गैस सेंटर के संचालक हैं, उनके चचेरे भाई विनय कुमार सिंह गैस सिलेंडर वितरण कर वाहन से वापस लौट रहे थे। वाहन में 22 खाली और 2 भरे सिलेंडर मौजूद थे। बताया जाता है कि गैस एजेंसी से लगभग 800 मीटर पहले कुछ लोगों ने वाहन को रोक लिया और सिलेंडर देने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान विनय कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे विवेक सिंह भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और हालात को नियंत्रित किया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    समाजसेवियों ने घर बुलाकर किया वितरण, सेवा कार्य की ग्रामीणों ने की सराहना   रिपोर्ट विवेक राय  बड़ागांव, (वाराणसी)। विकासखंड बड़ागांव के ग्राम सभा आकोढ़ा में मंगलवार को जरूरतमंदों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    सवा लाख दीपों से जगमगाया गंगा-गोमती संगम, देव दीपावली पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील