फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य: बिना आईडी किसानों को योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा

लक्ष्मीसेनपुर में उप कृषि निदेशक का निरीक्षण, 15 अप्रैल तक पंजीकरण कराने की सख्त अपील

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): शासन के निर्देश पर संचालित 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत शनिवार को छठवें दिन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने लक्ष्मीसेनपुर गांव में लगाए गए कैम्प का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि 15 अप्रैल तक हर किसान को अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करानी होगी, अन्यथा भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब कृषि एवं संबद्ध विभागों की सभी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास वैध फार्मर आईडी होगी। बिना रजिस्ट्री के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने की सुविधा नहीं मिलेगी, साथ ही सब्सिडी पर खाद, उन्नत बीज और कीटनाशकों का वितरण भी प्रभावित होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाएं भी फार्मर आईडी से ही जुड़ी रहेंगी।

खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से योजनाओं की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। साथ ही बैंक से ऋण लेने, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने तथा फसल बीमा जैसी प्रक्रियाएं भी सरल हो जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा या बाढ़ की स्थिति में राहत राशि का वितरण तेज और पारदर्शी तरीके से संभव हो सकेगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, कमलेश यादव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) केशव प्रसाद, लेखपाल सुनील यादव, शारदा तथा कोटेदार शिव प्रसाद यादव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    जुलूस में गूंजे नारे-ए-तकबीर और मरहबा के नारे, नबी के झंडे के साथ तिरंगा लेकर शामिल हुए ग्रामीण     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा…

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    ईंट-पत्थर और डंडों से किया वार, शीशा-बोनट व डैशबोर्ड क्षतिग्रस्त; हजारों रुपये के नुकसान का दावा     रिपोर्ट: विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। लखनपुर गांव में मंगलवार रात बकरा चोरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    कौवापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ऐ-मिलादुन्नबी का पर्व

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    चकवा महावीर मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    बकरा चोरी के शक में पड़ोसी की नई कार पर हमला

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग

    शारदा सहायक नहर में पानी की किल्लत का मुद्दा उठा, 5 स्थानों पर पुलिया निर्माण की मांग