अधिवक्ता व विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्र का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डायलिसिस के लिए जाते समय रास्ते में तोड़ा दम,  तिलकोत्सव से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एक राष्ट्रीय समाचार पत्र से जुड़े विधिक पत्रकार घनश्याम मिश्र (55 वर्ष) का सोमवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह डायलिसिस कराने के लिए शहर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया जाता है कि घनश्याम मिश्र पिछले एक वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास पर अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत का अंतिम संस्कार गौरा उपरवार घाट पर किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र आकाश मिश्र (अधिवक्ता) ने मुखाग्नि दी। शोकाकुल माहौल में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय और गहरा गया जब यह घटना ऐसे समय हुई, जब उनके बड़े पुत्र आकाश मिश्र का तिलकोत्सव 30 अप्रैल को प्रस्तावित था और 3 मई को बारात जानी थी। खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

घनश्याम मिश्र अपने पीछे तीन पुत्र—आकाश, शिवम और अंकित—को छोड़ गए हैं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि विधिक एवं पत्रकारिता जगत में भी अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान