घमहापुर में युवक की हत्या पर बवाल, शव रखकर दो घंटे तक चक्का जाम

आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

वाराणसी। घमहापुर गांव में युवक की हत्या के बाद सोमवार को क्षेत्र में जबरदस्त तनाव देखने को मिला। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मृतक मनीष सिंह का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने शव को लेकर कुंवार बाजार में सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही डीसीपी नीतू कात्यायन समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो इस घटना को रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

बताया जा रहा है कि रविवार रात मनीष सिंह अपनी फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार से एक महिला घायल हो गई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान