‘लेडी सिंघम’ का सख्त एक्शन: मनीष सिंह हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

डीसीपी नीतू काद्दयान के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, फूलपुर के घमहापुर की घटना में पुलिस की बड़ी सफलता

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर में सड़क हादसे के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोमती जोन की डीसीपी नीतू काद्दयान के निर्देशन में पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में तेजी दिखाते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

बीते 26 अप्रैल को कार अनियंत्रित होने से एक महिला घायल हो गई थी, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने चालक मनीष सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल मनीष की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी नीतू काद्दयान ने स्वयं मामले की कमान संभाली और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया।

प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन अभियान चलाते हुए मनोज प्रजापति, हरिश्चंद्र राजभर, योगेंद्र और अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा।

मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार दबिश देकर सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में चार अन्य नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस का सख्त रुख साफ संकेत दे रहा है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    रामनगर के श्यामा उपवन में आयोजित जनसुनवाई में 50 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, ग्रामीणों, व्यापारियों और बुजुर्गों की शिकायतों के समाधान का दिलाया भरोसा   रिपोर्ट: विवेक राय…

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा— छोटे मामलों का समयबद्ध समाधान करें, ताकि महिलाओं को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। उत्तर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    वाराणसी कोषागार में अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली नई सौगात

    वाराणसी कोषागार में अत्याधुनिक पेंशनर्स कक्ष का लोकार्पण, वरिष्ठ नागरिकों को मिली नई सौगात

    कैंसर पीड़ित की जिंदगी बचाने को आगे आए आरक्षी कुमार गौरव, दूसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

    कैंसर पीड़ित की जिंदगी बचाने को आगे आए आरक्षी कुमार गौरव, दूसरी बार किया स्वैच्छिक रक्तदान

    घाट संध्या’ में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

    घाट संध्या’ में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

    हर घर जल योजना की शिकायतों पर प्रशासन सख्त, सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण