गर्मी में बिजली व्यवस्था पर सख्ती: लापरवाही पर 6 अधिकारी दंडित, ट्रांसफार्मर खराबी पर जीरो टॉलरेंस

ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा में बड़ा एक्शन—अवर अभियंता निलंबित, कई अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि; निर्बाध आपूर्ति और त्वरित शिकायत निस्तारण के निर्देश

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) डॉ. आशीष गोयल ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही और देरी के मामलों में एक अवर अभियंता को निलंबित करने के साथ कुल 6 अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद समय पर प्रतिस्थापन नहीं किया गया। इस पर सख्ती दिखाते हुए एक अधीक्षण अभियंता, दो अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता और एक अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई, जबकि मुख्य अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश जारी किए गए।

 

ऊर्जा विभाग की बैठक में सभी डिस्कॉम के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप होनी चाहिए। यदि कहीं कमी आती है तो उसे तत्काल संतुलित (कम्पनसेट) किया जाए। साथ ही ट्रिपिंग रोकने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कार्रवाई की जद में रायबरेली, मैनपुरी और सिधौली के अधिकारी आए हैं, जहां ट्रांसफार्मर प्रबंधन और आपूर्ति व्यवस्था में खामियां सामने आईं।

 

अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों—विशेषकर स्मार्ट मीटरिंग से जुड़ी समस्याओं—का उसी दिन निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल को नियमित समीक्षा करने के आदेश दिए गए हैं।

उपभोक्ता हित सर्वोपरि

गलत बिजली बिल की शिकायतों को तत्काल सुधारने के निर्देश

निगेटिव बैलेंस पर कटे कनेक्शन को रिचार्ज के बाद तुरंत जोड़ने पर जोर

उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

 

ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर वसूली और कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में यह भी सामने आया कि प्राइवेट ट्यूबवेल (PTW) कनेक्शन के लिए सामग्री एक साथ उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही सोलर कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

 

शक्ति भवन में आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को मिला ‘आचार्य नरेन्द्र देव सम्मान-2026’

    शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में योगदान के लिए अम्बेडकरनगर में हुए समारोह में किया गया सम्मानित   प्रतापगढ़। शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के…

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    कार्य-अनुभव प्रमाण-पत्रों की वैधता और पात्रता की जांच कराने की मांग, चयन से जुड़ी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय पड़ताल पर जोर     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राजकीय आयुर्वेद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान