फूलपुर में महासद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का हुआ भव्य अभिनंदन

श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, “जय सतगुरु देव” के जयकारों से गूंजा बाजार

फूलपुर (वाराणसी)। वृंदावन स्थित आनंदम धाम के परम पूज्य महासद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का गुरुवार को फूलपुर बाजार में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। वाराणसी से लखनऊ जाते समय उनका काफिला जैसे ही फूलपुर पहुंचा, पहले से मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

बताया गया कि महासद्गुरु के आगमन की सूचना आनंदम धाम पीठ वृंदावन-मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मुखिया अरुण सिंह द्वारा अभ्युदय सेवा समिति को पूर्व में ही दे दी गई थी। सूचना मिलते ही समिति कार्यालय पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए महासद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने अपना काफिला रुकवाया और उपस्थित लोगों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। उनके स्वागत में पूरा फूलपुर बाजार “जय सतगुरु देव” के जयकारों से गूंज उठा।

इस दौरान दिलीप दुबे, सिंटू पांडेय, अमिताभ दुबे, अनुराग सिंह लालपेड़ा, सुनील पाल, महेश सोनकर, विशाल गुप्ता, संतोष सिंह अनुपम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान