जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

वाराणसी के 18 विद्यालयों के 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र बना टीम चैंपियन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को आयोजित जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में वाराणसी जिले के 18 विद्यालयों से आए करीब 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अंबिका प्रसाद गौड़, लेफ्टिनेंट भीमशंकर मिश्रा, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, रजनीश यादव तथा अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

चैंपियनशिप के दौरान ट्रेडिशनल योगासन, फ्री फ्लो एवं रिदमिक पेयर सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन और योग कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टीम प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय सोनभद्र ने प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं जागरण पब्लिक स्कूल वाराणसी दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा।

एकल योगासन प्रतियोगिता में एचजी स्कूल डुबकियां की छात्रा खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुद्र प्रताप दूसरे तथा श्याम तीसरे स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन शशिबाला श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान