महिला आरक्षी बनीं आशा लाइब्रेरी की छात्रा शब्बो बानो का भव्य स्वागत

प्रशिक्षण पूरा कर प्रथम बार पहुंचीं लाइब्रेरी, छात्राओं को सफलता के दिए मंत्र

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में महिला आरक्षी पद पर चयनित आशा लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र भंदहां कला की पूर्व छात्रा शब्बो बानो का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रथम बार लाइब्रेरी आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए शब्बो बानो ने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की।

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि शब्बो बानो की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर सामान्य परिवारों के बच्चे भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह, साधना पाण्डेय, दीनदयाल सिंह, सौरभ चन्द्र, सनी, सरोज सिंह, श्वेता सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के बीच दो वर्ष का समझौता, जागरूकता व रोकथाम अभियान को मिलेगा विस्तार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय नई दिल्ली।…

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    160 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, विधायक ने कहा—जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान