घमहापुर हत्याकांड: व्यापारी संगठनों में आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता

डीसीपी नीतू कादयान से व्यापार मंडल की मुलाकात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

 

वाराणसी (बड़ागांव)। फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर (भरथरा) गांव में व्यापारी मनीष सिंह की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के चार दिन बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता अपने पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि व्यापार मंडल न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

 

मामले को लेकर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गोमती जोन की डीसीपी नीतू कादयान से भी मुलाकात की। इस दौरान डीसीपी ने स्पष्ट कहा कि कानून सबके लिए समान है और अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे सजा अवश्य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि, “यहां जाति और धर्म नहीं, अपराध देखा जाता है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

डीसीपी नीतू कादयान के सख्त और सक्रिय रवैये को लेकर व्यापारियों ने भरोसा जताया कि उनकी निगरानी में पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। व्यापारियों का कहना था कि वरुणा जोन में भी उनकी निष्पक्ष कार्यशैली की चर्चा रही है।

 

पुलिस प्रशासन की ओर से गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि व्यापारी समाज इस घटना से बेहद आहत है। उन्होंने प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं।

व्यापार मंडल की प्रमुख मांगें

आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए।

पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।

मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और दो बीघा जमीन उपलब्ध कराई जाए।

मृतक के तीनों बच्चों की शिक्षा निशुल्क कराई जाए।

आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी समाज धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।

 

पीड़ित परिवार से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के साथ जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, महिला जिलाध्यक्ष राधिका तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत जायसवाल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता, युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि, मोरेला व्यापार मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव, जिला महामंत्री बृजमोहन केसरी, व्यापारी नेता अमित सिंह, रितेश सिंह, महिला पत्रकार विजय लक्ष्मी तिवारी तथा सतीश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शादी समारोह में जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

    चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर आमने-सामने बाइक भिड़ंत, परिवार में मचा कोहराम   चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत नेहिया गांव के पास बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क…

    महिला आरक्षी बनीं आशा लाइब्रेरी की छात्रा शब्बो बानो का भव्य स्वागत

    प्रशिक्षण पूरा कर प्रथम बार पहुंचीं लाइब्रेरी, छात्राओं को सफलता के दिए मंत्र   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में महिला आरक्षी पद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी समारोह में जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

    शादी समारोह में जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

    घमहापुर हत्याकांड: व्यापारी संगठनों में आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता

    घमहापुर हत्याकांड: व्यापारी संगठनों में आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिले प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता

    महिला आरक्षी बनीं आशा लाइब्रेरी की छात्रा शब्बो बानो का भव्य स्वागत

    महिला आरक्षी बनीं आशा लाइब्रेरी की छात्रा शब्बो बानो का भव्य स्वागत

    जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

    जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

    फूलपुर में महासद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का हुआ भव्य अभिनंदन

    फूलपुर में महासद्गुरु ऋतेश्वर महाराज का हुआ भव्य अभिनंदन

    गंगा में छोड़ी गईं 30 हजार मछलियां, जैव विविधता संरक्षण को मिला नया बल

    गंगा में छोड़ी गईं 30 हजार मछलियां, जैव विविधता संरक्षण को मिला नया बल