शादी समारोह में जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर आमने-सामने बाइक भिड़ंत, परिवार में मचा कोहराम

 

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत नेहिया गांव के पास बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया।

 

जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के धरमलपुर गांव निवासी प्रिस राजभर पुत्र संतोष राजभर बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने चोलापुर क्षेत्र जा रहा था। उसके साथ बाइक पर मंजू देवी और मनदीप राजभर भी सवार थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग स्थित नेहिया गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिस राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मंजू देवी और मनदीप राजभर का इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही गोसाईपुर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

मृतक प्रिस राजभर परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं और करीब एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। जवान बेटे की अचानक मौत से माता-पिता, पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    इंडियन केयर सोशल फाउंडेशन ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से आगे आने की अपील     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। मानव सेवा और सामाजिक…

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    करीब दो वर्ष की सेवा के बाद UPSSSC में मिली उपसचिव की नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रशासन और श्रद्धालु सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए कार्यों की रही चर्चा   रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    वाराणसी में UGC, SC/ST एक्ट और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये

    1930 पर समय रहते शिकायत ने बचाए 97,250 रुपये