जमीन के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

चौबेपुर के सरैया नं-2 गांव में खेत की जुताई को लेकर भड़का विवाद, पुलिस जांच में जुटी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरैया नं-2 गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति का हाथ टूट गया, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अंबिका प्रसाद शुक्रवार 1 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के संदीप, दीपक कुमार, दूधनाथ, मुरलीधर, अनिल कुमार, दुर्गावती देवी, रेनू देवी, मधु देवी, अरुणघती उर्फ बुल्ली, अवधेश कुमार उर्फ टोबो, निशा कुमारी, निर्मला देवी एवं कविता देवी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।

बताया जाता है कि जमीन को लेकर पहले से चल रहे विवाद के दौरान कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पीड़ित पक्ष की महिलाएं और बच्चे बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को भी लाठी-डंडों एवं लात-घूंसों से पीटे जाने का आरोप लगाया गया है।

मारपीट में अंबिका प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई का हाथ टूट गया। अन्य कई लोगों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को चौबेपुर थाने पहुंचाया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अंबिका प्रसाद को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    काशी विश्वनाथ मंदिर में नियमित श्रद्धालुओं और स्थानीय आधार कार्डधारी भक्तों के लिए पृथक कतार की उठी मांग, वर्षों पुरानी व्यवस्था पुनः लागू करने की अपील   रिपोर्ट: विवेक राय…

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    सीर गोवर्धनपुर से सामाजिक समरसता का दिया संदेश, संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान; 20 फरवरी 2027 तक देशभर में चलेंगे विविध कार्यक्रम   रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रामीणों ने भेजे आभार पत्र

    जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रामीणों ने भेजे आभार पत्र

    श्री वन शक्ति देवी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भव्य छटा, आस्था और भक्ति में सराबोर हुई काशी

    श्री वन शक्ति देवी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भव्य छटा, आस्था और भक्ति में सराबोर हुई काशी

    सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए एक माह तक चलेगा कांवरिया सेवा शिविर: अश्वनी शुक्ला

    सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए एक माह तक चलेगा कांवरिया सेवा शिविर: अश्वनी शुक्ला

    जमीन दिलाने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

    जमीन दिलाने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार