पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति 48 घंटे में गिरफ्तार

लक्सा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हरिश्चंद्र घाट क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी

गला दबाकर की थी हत्या, वारदात के बाद खुद पुलिस को दी थी सूचना

वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसी के मोबाइल फोन से पुलिस को घटना की सूचना दी थी और मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार औरंगाबाद क्षेत्र निवासी मनोज शर्मा (करीब 50 वर्ष) ने 29/30 अप्रैल 2026 की रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही लक्सा थाने में मुकदमा संख्या 59/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और थाना प्रभारी लक्सा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 1 मई 2026 को हरिश्चंद्र घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लक्सा लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

पूरे अभियान में थाना प्रभारी राजू कुमार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुशवाहा, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय, उपनिरीक्षक शिवम यादव, कांस्टेबल इन्द्रभान यादव तथा कांस्टेबल विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गंभीर अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    काशी विश्वनाथ मंदिर में नियमित श्रद्धालुओं और स्थानीय आधार कार्डधारी भक्तों के लिए पृथक कतार की उठी मांग, वर्षों पुरानी व्यवस्था पुनः लागू करने की अपील   रिपोर्ट: विवेक राय…

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    सीर गोवर्धनपुर से सामाजिक समरसता का दिया संदेश, संत रविदास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान; 20 फरवरी 2027 तक देशभर में चलेंगे विविध कार्यक्रम   रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    नेमी दर्शनार्थियों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    संत रविदास के 650वें प्रकाश वर्ष पर काशी से समरसता का शंखनाद, मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ

    जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रामीणों ने भेजे आभार पत्र

    जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी को ग्रामीणों ने भेजे आभार पत्र

    श्री वन शक्ति देवी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भव्य छटा, आस्था और भक्ति में सराबोर हुई काशी

    श्री वन शक्ति देवी धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भव्य छटा, आस्था और भक्ति में सराबोर हुई काशी

    सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए एक माह तक चलेगा कांवरिया सेवा शिविर: अश्वनी शुक्ला

    सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए एक माह तक चलेगा कांवरिया सेवा शिविर: अश्वनी शुक्ला

    जमीन दिलाने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार

    जमीन दिलाने के नाम पर ₹3.10 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार