कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में हवन-पूजन

सपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से जताया आक्रोश, महंगाई के खिलाफ की नारेबाजी

बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के नेतृत्व में मौनी बाबा मंदिर परिसर में हुआ प्रदर्शन

 

वाराणसी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को शहर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर मौनी बाबा मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता, खासकर मजदूरों, छोटे व्यापारियों और निम्न आय वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों से होटल संचालकों, दुकानदारों और दिहाड़ी मजदूरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में महंगाई कम करने और आम लोगों को राहत देने के बड़े वादे किए गए थे, लेकिन वर्तमान हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश के नीति-निर्माताओं को जनता से किए गए वादों की याद दिलाई जाए, ताकि आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।

इस दौरान “महंगाई कम करो” के नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।

 

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता पप्पू यादव, राधेश्याम यादव, राज पटेल, अश्वनी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सरकार से जल्द राहत देने की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी