65 लाख की लागत से बनेगी बरडीहा-कपसियां संपर्क सड़क

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया शिलान्यास, ग्रामीण विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

 

 

चंदौली (धीना)। क्षेत्र के इमिलिया (बरडीहा) गांव में शनिवार को सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ बरडीहा से कपसियां संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही देश की प्रगति का आधार है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने का उद्देश्य विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र राय, मृत्युंजय सिंह ‘दीपू’ (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), भगवती तिवारी (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि), इंद्रजीत बिंद, विपिन राय, पप्पू राजभर, शिव पूजन राम प्रधान, विनीत राय, राकेश राय तथा त्रिलोकी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश राय तथा संचालन जयप्रकाश उपाध्याय ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    दक्षिण भारत की वास्तुकला,लोककला,शिल्प और जीवनशैली का अनूठा संगम; संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से रिसर्च लाइब्रेरी भी विकसित   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। भारत की संस्कृति केवल इतिहास की किताबों…

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    भोगाबीर में 300 मीटर नई सीवर लाइन का भूमि पूजन, नरिया वार्ड में ₹82 करोड़ की लागत से 19.42 किमी सीवर लाइन को मंजूरी     रिपोर्ट: विवेक राय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ

    ढेरही बलरामगंज में ‘हाईवे होमस्टे एंड रेस्टोरेंट’ का शुभारंभ