कानपुर ले जा रहे चार कुंतल तीन किलो नाजायज गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

कानपुर ले जा रहे चार कुंतल तीन किलो नाजायज गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

 

डीसीपी गोमती ज़ोन मनीष शांडिल्य द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने का घोषणा किया गया

 

वाराणसी– मिर्जामुराद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार की तड़के कछवां-कपसेठी मार्ग पर मिल्कीपुर गांव के सामने रोड पर एक ट्रक व एक इंडिको कार से चार कुंतल तीन किलो नजायज गांजा बरामद किया गया।वही पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य व डीसीपी क्राइम चंद्रकांत मीणा व एडीसीपी आकाश पटेल व एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तार पांचो गांजा तस्करों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताए कि मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया व स्वाट टीम प्रभारी मनीष मिश्रा कछवांरोड चौराहे पर मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कपसेठी के तरफ से एक ट्रक व इंडिको कार आ रहा है जिसमें भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ है अगर जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है।

जिसपर पुलिस सक्रिय हुई और कछवां-कपसेठी मार्ग पर मिल्कीपुर गांव के आमने रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक व कार को कब्जे लेकर थाने पर लाने के बाद जब तलाशी लिये तो ट्रक में आलू के बोरी के बीच में चार कुंतल तीन किलो गांजा रखा हुआ था।वही गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर कानपुर जा रहा था।

 

गिरफ्तार अभियुक्त बड़ागांव थाना क्षेत्र अनेई गांव निवासी राजकुमार शुक्ला व बिहार प्रांत के बक्सर जिले के विनोद व गोपाल सिंह थे व गया जिले के राघव महतो व विंध्याचल बहेलिया रहे।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

 

वही डीसीपी गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने का घोषणा किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया, कछवांरोड चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा, एसआई इंद्रजीत मिश्रा, सुनील कुमार गोंड, कृष्ण कुमार वर्मा, कास्टेबल वैभव त्रिपाठी, शैलेश कुमार, साजन कुमार, नितेश कुमार, हरिराम शुक्ला रहे।वही स्वाट टीम प्रभारी मनीष मिश्रा, एसआई आदित्य मिश्रा, कास्टेबल विजय शंकर राय, ब्रह्मदेव सिंह, रामाशंकर यादव, पवन कुमार, आलोक मौर्या, शंकर राम, दिनेश कुमार, उमेश सिंह रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    एसीपी प्रतीक कुमार को भावभीनी विदाई, पुलिस अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल

    बनारस किला में आयोजित समारोह में डीसीपी नीतू कादयान ने कहा- कानून व्यवस्था और जनविश्वास मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास