अंजनीपुरम कॉलोनी को जलभराव से मिलेगी राहत, भूमिगत पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ

29.16 लाख की लागत से बिछेगी 481 मीटर लंबी पाइपलाइन, महापौर ने किया शिलान्यास

वाराणसी (सुंदरपुर)। सुंदरपुर स्थित अंजनीपुरम कॉलोनी में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल करते हुए नगर निगम द्वारा भूमिगत पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत कर दी गई है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को परियोजना का शिलान्यास करते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

नगर निगम की ओर से करीब 29.16 लाख रुपये की लागत से 481 मीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड और गली को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अंजनीपुरम कॉलोनी में जलभराव की समस्या स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी और जल निकासी व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू बनेगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी में हल्की बारिश के बाद भी सड़कों और गलियों में पानी जमा हो जाता था, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती थी। नई परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक से भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसे मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा ताकि गंदे पानी की निकासी सीधे और तेजी से हो सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद शेषमणि देवी, भाजपा महानगर मंत्री जगदीश त्रिपाठी, पार्षद गोपाल, श्याम आसरे मौर्य, दीपकर, देवाशीष पटेल, मनोज भारती, अनिल, राजकुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया शुभारंभ, धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता का आधार बताया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। पावन श्रावण मास के अवसर पर…

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट