पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने जताई खुशी

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने जताई खुशी

वाराणसी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और पहली बार सत्ता तक पहुंचने पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णानंद पांडेय ने चुनाव परिणामों को देश की राजनीतिक दिशा में बड़ा बदलाव बताते हुए देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार परिवर्तन के पक्ष में खुलकर मतदान किया है। चुनाव परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने से यह साबित हुआ है कि प्रदेश में हिंदुत्व और विकास आधारित राजनीति को व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने इसे बंगाल की राजनीति में “नए अध्याय की शुरुआत” करार दिया।

संपूर्णानंद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक मजबूत प्रदर्शन करते हुए वर्षों से सत्ता में रही पार्टी को कड़ी चुनौती दी। चुनाव नतीजों के बाद पार्टी समर्थकों में उत्साह का माहौल है और कई स्थानों पर विजय जुलूस एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है।

वहीं संगठन से जुड़े डॉ. अमित तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है, जो पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और लंबे समय से चल रही संगठनात्मक मेहनत का परिणाम बताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में पार्टी ने लगातार जमीनी स्तर पर काम किया, जिसका परिणाम अब ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है। उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की बड़ी सफलता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी