ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी छात्राओं को मिला विशेष पुरस्कार

यूपी बोर्ड टॉपर्स को साइकिल, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

 

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र के कचनार स्थित श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा रहे।

कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉप-10 सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका यादव तथा दसवें स्थान पर रहीं दीक्षा पाल को साइकिल, स्मृति चिह्न, मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल दिखाई दिया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मुख्य अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।

विद्यालय के प्रबंधक भृगुनाथ सिंह, प्रबंध निदेशक राजकुमार पटेल और प्रधानाचार्या आरती यादव ने भी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी