बंगाल में भाजपा की जीत पर कचहरी परिसर में जश्न का माहौल

अधिवक्ताओं ने निकाला तिरंगा जुलूस, मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जताई खुशी

वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की खबर के बाद वाराणसी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। अधिवक्ताओं ने तिरंगा जुलूस निकालते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंजा दिया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत की खुशी जाहिर की तथा उपस्थित लोगों के बीच 51 किलो मिठाई वितरित की। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी भी लोगों को बांटी गई, जिससे उत्सव का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता देखने को मिली। प्रमुख रूप से संजीवन यादव एडवोकेट, विनोद पांडेय भैया, बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र, वेद प्रकाश सिंह, विनीत कुमार सिंह, मदन मोहन, ज्ञान प्रकाश राय, अवनीश त्रिपाठी, उदयनाथ शर्मा, प्रभु नारायण पांडेय, विनय जायसवाल, रामबाबू, कौशलेंद्र, प्रवीण श्रीवास्तव, पवन पाठक, प्रमोद जायसवाल और कंचन लता सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत लोकतंत्र और जनविश्वास की बड़ी विजय है। उन्होंने इसे राष्ट्रवादी विचारधारा की सफलता बताते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी