बंगाल जनादेश में दिखा विकास और सुशासन पर भरोसा: दयालु

भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले आयुष राज्य मंत्री, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया श्रेय

वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने खुशी जताते हुए इसे जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्पष्ट नेतृत्व की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संगठनात्मक रणनीति ने इस विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अपने मतों के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब राज्य की प्राथमिकता विकास, सुशासन, पारदर्शिता और सुरक्षा है। जनता ने वर्षों से चली आ रही तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए परिवर्तन और प्रगति के पक्ष में जनादेश दिया है।

दयालु ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है जिन्होंने बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता का विश्वास अर्जित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल का युवा अब रोजगार, बेहतर व्यवस्था और समृद्ध भविष्य चाहता है तथा यह जनादेश उसी उम्मीद का प्रतीक है।

पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिगरा स्थित कैंप कार्यालय पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर गौरव राठी, अनूप दुबे, संतोष सैनी, संजय मिश्र, अवध नारायण राय, प्रमोद राय, चंद्र प्रकाश, सौरभ राय, रविशंकर मिश्र, सौरभ पाठक, राहुल पांडेय, रवि केशरी, सुशील सेठ, राजेश वर्मा, आकाश सेठ और विवेक श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया शुभारंभ, धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता का आधार बताया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। पावन श्रावण मास के अवसर पर…

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    651 कांवड़ों से हुआ बाबा बैजनत्था धाम का जलाभिषेक, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की चतुर्थ कांवड़ यात्रा

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गिरीश तिवारी, राशन डीलरों में खुशी की लहर

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    ऑटो बुक कर चालक व साथी से मारपीट का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर मार्कण्डेय धाम में उमड़ा जनसैलाब, गंगाजल लेकर त्रिलोचन महादेव के लिए रवाना हुए कांवड़िये

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

    स्कूल गई 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट