नाली जाम कर सड़क पर डाली निर्माण सामग्री, नगर निगम ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

नगर आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी

 

वाराणसी। शहर में अतिक्रमण, गंदगी और सार्वजनिक मार्गों को बाधित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को वरुणापार क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सड़क पर गिट्टी-बालू डालकर नाली जाम करने और आवागमन प्रभावित करने के मामले में दो लोगों पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त रैना विला रोड पहुंचे, जहां निर्माण सामग्री सड़क पर फैली मिली। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही थी, बल्कि नालियां भी अवरुद्ध हो गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल आर्थिक दंड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित लोगों को निर्माण सामग्री जल्द हटाने की चेतावनी भी दी गई।

 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्पष्ट कहा कि सड़क, नाली और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात और सफाई व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

 

नगर आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत वरुणापार क्षेत्र के भक्ति नगर से की। यहां चल रहे नाला सफाई कार्य को उन्होंने संतोषजनक बताया। हालांकि सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट और कूड़ा सड़क किनारे पड़े मिलने पर नाराजगी जताई।

 

उन्होंने सामान्य विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नाला सफाई के बाद 24 घंटे के भीतर हर हाल में सिल्ट और कूड़े का उठान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को दुर्गंध और गंदगी की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी