युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

पत्नी के मायके जाने से मानसिक तनाव में था युवक, पुलिस जांच में जुटी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उकथी गांव में सोमवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान सूरज (30) पुत्र शिवपूजन राम निवासी उकथी के रूप में हुई है। वह पेशे से पेंटिंग का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद सूरज अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद पिता शिवपूजन किसी काम से कमरे में पहुंचे तो बेटे को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जाल्हूपुर चौकी इंचार्ज मनीष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि सूरज की शादी वर्ष 2018 में नीलम के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटा अंशु तथा बेटियां अंशिका और सोनाक्षी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी नीलम पिछले एक महीने से अपने मायके पुआरी खुर्द में रह रही थी, जिससे सूरज मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

घटना की सूचना मिलने पर पत्नी नीलम भी मायके से ससुराल पहुंच गई। घर में चीख-पुकार और रोने-बिलखने का माहौल बन गया। पिता की मौत से मासूम बच्चों के सिर से साया उठ जाने पर गांव के लोग भी गमगीन नजर आए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    घर के बाहर हुई दर्दनाक घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; परिजनों में मचा कोहराम     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर…

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, सुबह-शाम निर्धारित समय पर होगा वितरण   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत