मासूम बच्ची के अपहरण का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कुएं में फेंककर फरार हुआ था आरोपी, पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने दबोचा

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कौआपुर गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और उसे सूखे कुएं में फेंकने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ताज मोहम्मद के रूप में हुई है, जिसे इलाज के बाद जेल भेज दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बसंत पब्लिक स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसने बच्ची को डीहबाबा मंदिर स्थित सूखे कुएं में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

 

एडीसीपी लिपि नागायच ने बताया कि सोमवार देर रात शंकरपुर ओवरब्रिज के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दिखाई देने पर आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने पूरी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

 

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को सूखे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उपचार के बाद बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची अब खतरे से बाहर है।

 

घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल परिसर और बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं और छुट्टी का समय भी निर्धारित नहीं रहता।

 

परिजनों ने मांग की कि छोटे बच्चों को स्कूल से छुट्टी के समय सीधे अभिभावकों को सौंपने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी