शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के चेक वितरित

गोरखपुर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

 

वाराणसी। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के सम्मान में मंगलवार को गिरिजा देवी संकुल, चौकाघाट में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीक स्वरूप चेक वितरित किए गए तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

 

समारोह के दौरान गोरखपुर स्थित गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम को उपस्थित शिक्षामित्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक देखा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिक्षामित्र और शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। वे बच्चों को शिक्षा देकर देश के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि का निर्णय शिक्षामित्रों के मनोबल को मजबूत करेगा और उन्हें और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया।

 

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। चेक वितरण और सम्मान मिलने से शिक्षामित्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सरकार की शिक्षा नीतियों और शिक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता