25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और शोषण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी

वाराणसी। काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में वांछित चल रहा आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात विशेष टीम को आरोपी की लोकेशन संबंधी महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। इसके बाद एसीपी विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने रिंग रोड अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

इस कार्रवाई में साइबर सेल और सर्विलांस टीम की तकनीकी सहायता अहम रही। पूरे ऑपरेशन की निगरानी स्वयं एसीपी विजय प्रताप सिंह ने की।

गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, साइबर सेल के विराट सिंह तथा सर्विलांस सेल के अश्वनी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम लगातार आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल 2024 में एक महिला ने आफताब अंसारी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके माता-पिता को पहले ही जेल भेज दिया था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ शिवपुर और बड़ागांव थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यह गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान; 68 गैर-जमानती वारंटी और 7 वांछित आरोपी दबोचे गए     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर…

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    लूटी गई 4 किलो चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद; मध्य प्रदेश के दोनों आरोपी कई राज्यों में दर्जनों मामलों में वांछित   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर का सपा की महिला नेताओं पर बड़ा हमला, भाजपा में आने का दिया खुला न्योता

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    27 किलो चांदी लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

    रामनगर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला के 72 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    रामनगर में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, कर्बला के 72 शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा

    भव्य स्वागत के बीच नगर पहुंची संत गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा