मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार और आरोपी गिरफ्तार

 

वाराणसी। चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपायुक्त (गोमती जोन) नीतू काद्दयान और अपर पुलिस उपायुक्त नृपेंद्र कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने मंगलवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों पर मुख्य हत्यारोपियों को शरण देने और पुलिस से बचाने में सहयोग करने का आरोप है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार डीसीपी नीतू काद्दयान के कड़े निर्देश के बाद कई विशेष टीमें लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं। इसी क्रम में फूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिवचंद प्रसाद, मुकुंद लाल, किसन और गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की रणनीतिक निगरानी और टीम समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

पुलिस के मुताबिक 26 अप्रैल को कार की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद भीड़ ने मनीष सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर मारपीट में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

 

इस मामले में 4 मई को 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आशीष और मनीष राजभर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके अलावा आरोपियों को संसाधन और शरण उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों को भी जेल भेजा जा चुका है।

 

डीसीपी नीतू काद्दयान ने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों को संरक्षण देने या उन्हें बचाने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब भी फरार अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता