वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन के बाद वैवाहिक समारोह में हुए शामिल

 

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

 

मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल तथा आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष तैनाती की गई थी, जिससे पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता