बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 10 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें वाराणसी की विभिन्न प्रमुख टीमों की बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता में राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा सहित कुल सात टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन बरेका बास्केटबॉल सचिव एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

 

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में राजर्षि क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनबीम सन सिटी को 38-03 से हराया। दूसरे मैच में बरेका टीम ने सिगरा स्टेडियम को 44-15 से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की।

वहीं तीसरे मुकाबले में संत अतुलानंद (होलापुर) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सनबीम भगवानपुर को 31-11 से शिकस्त दी। मैचों के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह और खेल भावना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों और अभिभावकों की भारी भीड़ मौजूद रही। तालियों की गूंज के बीच खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन के दौरान सचिव संस्थान आलोक कुमार सिंह, कोच एल.के. बिस्वाल एवं बाबी सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में विकास यादव, लक्ष्य वर्मा, राहुल श्रीवास्तव और आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता