काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

महापौर अशोक तिवारी ने सबसे पहले कराया स्व-गणना पंजीकरण, नागरिकों से सहभागिता की अपील

 

वाराणसी। देश की पहली डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ बुधवार को धर्मनगरी काशी से हुआ। अभियान के पहले दिन नगर के प्रथम नागरिक महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महापौर ने कहा कि डिजिटल जनगणना आधुनिक भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

 

प्रशासन के अनुसार जनगणना का पहला चरण हाउसलिस्टिंग एवं हाउसिंग सर्वे के रूप में जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2027 की शुरुआत में दूसरे चरण में जनसंख्या और जातिगत आंकड़ों का संकलन किया जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डिजिटल पोर्टल पर साझा की गई सभी जानकारियां पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेंगी। किसी भी नागरिक से बैंक खाता, ओटीपी या निजी दस्तावेज जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जा रही है।

 

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशी को स्मार्ट और विकसित शहर बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सही विवरण आवश्यक है। डिजिटल माध्यम से होने वाली यह जनगणना सुरक्षा, पारदर्शिता और सुगमता का बेहतर उदाहरण बनेगी।

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आगे आकर पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करें और राष्ट्रहित के इस महाअभियान में सहभागी बनें।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त संगम लाल एवं जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महापौर को डिजिटल पोर्टल की कार्यप्रणाली तथा सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी भी दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    UGC, SC/ST Act और आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट क्षेत्र में जारी आंदोलन के अगले चरण का ऐलान     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। UGC, SC/ST Act…

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    चोलापुर के विभिन्न विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु के नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने लिया हिस्सा, पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान का हुआ आकलन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता