नामांकन में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीईओ का वेतन रोका

कक्षा 5 से 6 और 8 से 9 में दाखिले की धीमी प्रगति पर कार्रवाई, स्कूलवार निपुण असेसमेंट रिपोर्ट तलब

 

वाराणसी। जिले में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। कक्षा 5 से 6 और कक्षा 8 से 9 में छात्रों के ट्रांजिशन रेट की समीक्षा के दौरान चिरईगांव, काशी विद्यापीठ एवं शहरी क्षेत्र में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अगली समीक्षा बैठक में विद्यालयवार निपुण असेसमेंट की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में निपुण असेसमेंट का कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं हुआ है, उनकी सूची तैयार कर कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए स्वीकृत वाशिंग मशीन एवं जेनरेटर की खरीद शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग और कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों को जून माह तक भरने तथा ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।

 

डीएम ने कहा कि अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही डीबीटी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सहयोग से विद्यालयों में स्टॉल लगाकर बच्चों के लिए यूनिफॉर्म एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र बनवाने हेतु मेडिकल कैंप आयोजित करने तथा स्पेशल एजुकेटर के कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान