कादीपुर-धौरहरा-राजवारी मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

सड़क निर्माण शुरू न होने पर कांग्रेस ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग को लंबे समय से खोदकर छोड़ दिए जाने से क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। खराब सड़क और बिखरी गिट्टियों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू नहीं कराया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय के पोर्टिको में बेमियादी आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस नेता एवं शिवपुर विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि तीन माह से सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने के कारण गांवों के लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। सड़क पर फैली गिट्टियों के चलते दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलकर घायल हो रहे हैं और कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन की लापरवाही तथा कथित कमीशनखोरी के कारण जिले का विकास कार्य बाधित हो रहा है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देना विभागीय उदासीनता का बड़ा उदाहरण है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब इस समस्या को लेकर निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह कल्लू, राजीव कुमार ‘राजू राम’, कल्पनाथ शर्मा, लोकेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान