मातृ दिवस पर मां को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

तेरहवीं संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, ममता और त्याग की याद में भावुक हुआ हर शख्स

वाराणसी। मातृ दिवस के अवसर पर जहां पूरा विश्व मां के प्रेम, त्याग और वात्सल्य को नमन कर रहा था, वहीं एक परिवार के लिए यह दिन गहरे दुख और भावनात्मक पीड़ा से भरा रहा। अखिलेश यादव (किशन) एवं अमन यादव ने अपनी पूज्य माता स्वर्गीय माया देवी की तेरहवीं संस्कार का आयोजन कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

घर का वह आंगन, जहां कभी मां की ममता, स्नेह और मुस्कान की गूंज सुनाई देती थी, रविवार को शोक और स्मृतियों में डूबा दिखाई दिया। तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रीय लोगों ने स्वर्गीय माया देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रमाशंकर यादव (गुड्डू) अपनी पत्नी के संघर्ष, त्याग, परिवार के प्रति समर्पण और स्नेह को याद कर भावुक हो उठे। उपस्थित लोगों ने कहा कि मां केवल परिवार की सदस्य नहीं होती, बल्कि वह पूरे घर की शक्ति, संस्कार और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। उनका साया उठ जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।

मातृ दिवस के दिन आयोजित यह तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम हर व्यक्ति को भावुक कर गया। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम का समापन धार्मिक अनुष्ठान, ब्राह्मण भोज और श्रद्धांजलि सभा के साथ श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान