आशा पुस्तकालय की छात्राओं ने किया शंकरा आई हॉस्पिटल का शैक्षिक भ्रमण

अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीकों और डिप्लोमा पाठ्यक्रम की मिली जानकारी

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला कैथी ग्राम में बालिकाओं के लिए निःशुल्क संचालित आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र की छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र की 36 छात्राओं ने वाराणसी के माधोपुर स्थित देश के प्रतिष्ठित आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल का भ्रमण कर आधुनिक नेत्र चिकित्सा व्यवस्था को करीब से जाना।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को अस्पताल में उपयोग की जा रही अत्याधुनिक तकनीकों, नेत्र जांच प्रणाली एवं उपचार प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं ने विशेषज्ञों से बातचीत कर आंखों की देखभाल और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से यूनिट प्रबंधक डॉ. भारत सिंह, ऑप्टोमेट्रिस्ट इंचार्ज वॉट्सन, मानव संसाधन विभाग के सौरभ पाण्डेय तथा आउटरीच एडमिन संदीप सिंह ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल द्वारा संचालित सेवाओं एवं नेत्र चिकित्सा से जुड़े त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को समझने का अवसर प्राप्त किया। छात्राओं ने इस शैक्षिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ता प्रदीप सिंह एवं सौरभ चन्द्र भी छात्राओं के साथ मौजूद रहे। संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शैक्षिक एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान

    काशी की सुर-साधिका विदुषी वर्मा को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न’ सम्मान