नेहरू मार्केट में अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में कई हिरासत में, भारी मात्रा में शराब बरामद

 

 

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित नेहरू मार्केट और आसपास के इलाकों में अवैध शराब बिक्री तथा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बैठाकर शराब पिलाने के खिलाफ शुक्रवार देर रात प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। जिला आबकारी विभाग, थाना सिगरा पुलिस और विद्यापीठ चौकी की संयुक्त टीम ने कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब कारोबार संचालित होने और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम शराब सेवन कराए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने कई बार प्रशासन से इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

इसी क्रम में जवाहरलाल नेहरू व्यावसायिक व्यापार विकास सेवा समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार सोनकर ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग उठाई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया।

संयुक्त टीम ने विद्यापीठ चौकी क्षेत्र सहित कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान उन ठिकानों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया, जहां कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी और लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, हालांकि अधिकारियों की ओर से गिरफ्तार लोगों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और सार्वजनिक स्थानों पर फैल रही अव्यवस्थाओं पर रोक लगेगी।

पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी ऐसे संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग