मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने 1.44 करोड़ की लागत से बने 8 सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

सारनाथ व दनियालपुर क्षेत्र में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण से लोगों को मिलेगी राहत

 

वाराणसी। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सारनाथ और दनियालपुर इलाके में लगभग 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से तैयार आठ सड़क एवं इंटरलॉकिंग निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों को भी निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सारनाथ खजूही एंक्लेव कॉलोनी, बुद्ध नगर परशुरामपुर, नई बस्ती, नक्खिघाट, अकथा जनक नगर, दनियालपुर तथा रेलवे फाटक क्षेत्र में निर्मित सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में कच्ची और जर्जर सड़कों को पक्की इंटरलॉकिंग एवं सीसी सड़क में परिवर्तित किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इन सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए इन विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर पूरा कराया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर के प्रत्येक मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, दिलीप चौहान, रतन मौर्य, बृजेश पांडेय, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल, जितेंद्र कुशवाहा, सूर्य प्रकाश राजभर, पार्षद अजीत सिंह, अभय पांडेय, संजय जायसवाल, राजेश यादव, राजेंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग