सारनाथ पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बक्सा तोड़कर आभूषण और नगदी चोरी करने वाले अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। थाना सारनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सा तोड़कर चोरी करने की घटना का सफल अनावरण कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण तथा 1250 रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी, लूट एवं नकबजनी की घटनाओं के सफल खुलासे और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 253/2026 धारा 305(ए), 331(3), 317(2) बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित दोनों अभियुक्तों को 15 मई 2026 को दोपहर लगभग 12:50 बजे मधुबन नगर कॉलोनी मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

घटना के संबंध में वादी द्वारा थाना सारनाथ में लिखित शिकायत दी गई थी कि अज्ञात चोर घर में घुसकर बक्सा तोड़ते हुए सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सारनाथ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक अजय कुमार द्वारा की जा रही थी।

 

चोरी की घटना के खुलासे और गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अजय कुमार, महिला उपनिरीक्षक संगीता देवी, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल विनीत सिंह, महिला कांस्टेबल इन्द्रकला, रिक्रूट महिला कांस्टेबल शिखा तिवारी तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल पल्लवी शामिल रहीं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग