सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता, घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

लहरतारा क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी, चोरी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद

 

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, कीमती सामान तथा अन्य वस्तुएं बरामद की हैं।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

सिगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घर में चोरी की घटना में शामिल आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0-152/2026 धारा 331(2), 305(ए) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त पंगा पुत्र रज्जन निवासी कीडगंज, प्रयागराज तथा अस्थायी निवासी नवाबगंज कानपुर नगर को 15 मई 2026 को लहरतारा पुल के नीचे गोल गुम्बद के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, कंगन, ब्रेसलेट, पायल, बिछिया, सिक्के, देवी-देवताओं की मूर्तियां, घड़ी, चाभियां, ताबीज, धातु के बर्तन सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान में कई पुराने सिक्के, धार्मिक वस्तुएं तथा ज्वेलरी भी शामिल हैं।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को सफलता मिली।

 

अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक मो. जावेद अशरफ, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग