हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

सवर्ण आयोग की पदयात्रा से पहले राजकुमार उपाध्याय की कार पर पथराव, संगठन में आक्रोश

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय उर्फ राज भैया पर शनिवार देर रात कथित जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर अचानक पथराव कर दिया। घटना में राजकुमार उपाध्याय बाल-बाल बच गए, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही चोलापुर थाना प्रभारी सधुवन राम तथा गोसाईपुर चौकी प्रभारी विपिन पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

 

बताया जा रहा है कि राजकुमार उपाध्याय रविवार को सवर्ण आयोग बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पदयात्रा निकालने वाले थे। पदयात्रा से एक दिन पहले हुए इस हमले को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

राज भैया ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले से अपनी सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका थी और उन्होंने कई बार सुरक्षा की मांग भी की थी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की जाती तो इस तरह की घटना नहीं होती।

 

राजकुमार उपाध्याय ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि वह कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था देखने के बाद अपने साथियों बृजेश मिश्रा और गौतम मिश्रा बल्लू के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उन पर जबरदस्त पथराव शुरू हो गया।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी गाड़ी कुछ आगे नहीं बढ़ी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हमले के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बच निकले।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक