पाणिनि कन्या महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ वैदिक चेतना शिविर

छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित, भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर दिया गया विशेष बल

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। पाणिनि कन्या महाविद्यालय में आयोजित पंद्रह दिवसीय “वैदिक चेतना शिविर” का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। वैदिक मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र नाथ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक परंपराएं भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने छात्राओं को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

विशिष्ट अतिथि डॉ. मंजरी त्रिवेदी ने वैदिक ज्ञान की वर्तमान समय में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कारों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्या नंदिता शास्त्री ने की। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, छात्राओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और संस्कार निर्माण में सहायक होते हैं।

 

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीति विमर्शिनी ने बताया कि शिविर के दौरान योग, वैदिक अध्ययन, संस्कार शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, श्लोक-पाठ, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आई कक्षा 4 से 12वीं एवं शास्त्री वर्ग की लगभग 140 छात्राओं ने शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं को वैदिक संस्कृति, भारतीय जीवन-मूल्यों और संस्कारों की व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करना था।

 

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनामिका आर्या ने किया, जबकि अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. रासबिहारी पाण्डेय, डॉ. जनमेजय तिवारी, डॉ. सुधा श्रीवास्तव, डॉ. कीर्ति पाठक सहित महाविद्यालय के समस्त आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    आलू-प्याज बेचने वाले किशोर को बनकट शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बालिका   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र…

    “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कपसेठी थाने में 21 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

    मुकदमाती और एमवी एक्ट के तहत जब्त वाहनों की ₹1.32 लाख में हुई निस्तारण प्रक्रिया   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाणिनि कन्या महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ वैदिक चेतना शिविर

    पाणिनि कन्या महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ वैदिक चेतना शिविर

    जौनपुर में ओवरचार्जिंग और गलत बांट-माप पर बड़ी कार्रवाई

    जौनपुर में ओवरचार्जिंग और गलत बांट-माप पर बड़ी कार्रवाई

    जौनपुर में आपदा तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को किया अलर्ट

    जौनपुर में आपदा तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को किया अलर्ट

    नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    भदोही में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

    भदोही में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

    “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कपसेठी थाने में 21 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

    “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कपसेठी थाने में 21 वाहनों की नीलामी सम्पन्न