काशी में सेवा और समर्पण की मिसाल बना संकल्प अन्न क्षेत्र

संकल्प संस्था ने वितरित किया खिचड़ी प्रसाद, राहगीरों और श्रद्धालुओं को पिलाया शीतल जल

 

(रिपोर्ट: विवेक राय)

वाराणसी। पर्वों और आध्यात्मिक परंपराओं की नगरी काशी में सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संकल्प संस्था द्वारा शनिवार को चौक क्षेत्र स्थित “संकल्प अन्न क्षेत्र” में खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, श्रमिकों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर संस्था के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष खिचड़ी प्रसाद वितरण प्रारम्भ हुआ, जो देर तक चलता रहा। सुबह से ही सेवा प्राप्त करने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।

संस्था के सदस्यों ने समर्पण भाव से उपस्थित लोगों को खिचड़ी प्रसाद के साथ शीतल जल वितरित किया। सेवा प्राप्त करने वाले लोगों ने संस्था की इस पहल को मानवता और समाजहित की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

संकल्प संस्था बीते कई वर्षों से काशी में सेवा, संस्कार और समर्पण की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रही है। संस्था द्वारा अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार संचालित यह सेवा अभियान अब जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए आत्मीय सहयोग का केंद्र बन चुका है।

संस्था समय-समय पर विभिन्न पर्वों, धार्मिक आयोजनों और विशेष अवसरों पर प्रसाद वितरण, फलाहार सेवा एवं शीतल जल सेवा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर काशी की सेवा-संस्कृति को मजबूत कर रही है।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि काशी की पहचान सेवा, संस्कार और समर्पण से है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और मानवीय सरोकारों की भावना को मजबूत करना है तथा यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती मृदुला रानी के विशेष सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), संजय अग्रवाल (गिरिराज), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक