नो फ्यूल डे पर बदला नगर निगम का अंदाज

महापौर पैदल पहुंचे दफ्तर, नगर आयुक्त ने ई-स्कूटी से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को वाराणसी नगर निगम में “नो फ्यूल डे” अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करते हुए वैकल्पिक साधनों से कार्यालय पहुंचकर जनसामान्य को सकारात्मक संदेश दिया।

 

अभियान की अगुवाई स्वयं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने की। भीषण गर्मी के बावजूद महापौर अपने घर से पैदल ही नगर निगम कार्यालय पहुंचे। धूप से बचने के लिए उन्होंने हाथ में छाता लिया हुआ था। महापौर को पैदल दफ्तर आते देख राहगीरों और कर्मचारियों ने उनके इस प्रयास की सराहना की।

 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। उन्होंने कचहरी स्थित अपने आवास से ई-स्कूटी चलाकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इस दौरान नगर आयुक्त के गनर, पीए, अपर नगर आयुक्त सविता यादव और अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी ई-रिक्शा के माध्यम से दफ्तर पहुंचे। शीर्ष अधिकारियों की इस पहल से प्रेरित होकर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करते नजर आए।

 

नगर निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि यह अभियान अब नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार को चलाया जाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और ईंधन की खपत कम करने के उद्देश्य से यह पहल आगे भी जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति सप्ताह में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग बंद कर दे, तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विदेशी मुद्रा की भी बड़ी बचत संभव है।

 

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की है। नगर निगम ने उसी दिशा में जिम्मेदारी निभाते हुए “नो फ्यूल डे” की शुरुआत की है।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण और देशहित में सप्ताह में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल वाहनों का प्रयोग न करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक