बर्थरा खुर्द में यूनियन बैंक का कृषि आउटरीच कैंप सम्पन्न

किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी, 15 लाभार्थियों को मिले 60 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुनारी शाखा द्वारा बर्थरा खुर्द गांव में कृषि आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों और ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया।

कैंप में शाखा प्रबंधक प्रताप बंधु एवं ग्रामीण विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन एवं मत्स्य पालन ऋण, पीएम सूर्यघर योजना, स्वयं सहायता समूह गठन एवं क्रेडिट लिंकिंग जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

कार्यक्रम में बनास डेयरी से पहुंचे गौरव उपाध्याय ने किसानों को डेयरी व्यवसाय की उपयोगिता और आय बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों को बनास डेयरी से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषि आउटरीच कैंप के दौरान यूनियन बैंक की मुनारी शाखा द्वारा लगभग 15 लाभार्थियों को करीब 60 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार द्वारा वितरित किए गए।

इसके अलावा बैंक को लगभग 30 नए ऋण आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना रहा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील यादव, बैंक के बीसी, बैंक सखी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक