भठौली से अयोध्या धाम के लिए निकली सनातन धर्म पदयात्रा

मां दुर्गा मंदिर से हुआ शुभारंभ, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र

 

(रिपोर्ट : विवेक राय)

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के भठौली ग्राम सभा स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर प्रांगण से रविवार को भव्य ‘सनातन धर्म पदयात्रा’ का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा सनातन धर्म के सशक्त संगठन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से अयोध्या धाम तक निकाली जा रही है।

पदयात्रा का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजा भैया मिर्जापुर कर रहे हैं। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर वाराणसी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पूनम पंडित सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान गौतम मिश्रा बल्लू, सोफी पाठक, निर्मला पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा प्रारंभ होने से पहले सभी पदयात्रियों ने मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

 

पूजन के बाद ‘जय श्रीराम’ और ‘सनातन धर्म की जय’ के उद्घोष के साथ पदयात्रियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान क्षेत्रीय लोगों द्वारा जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया गया।

 

लंबी दूरी की इस पदयात्रा को देखते हुए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम पूरी तरह सतर्क नजर आई। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार एस्कॉर्ट कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा या यातायात बाधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन की निगरानी में पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से अपने गंतव्य अयोध्या धाम की ओर अग्रसर है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बार्थरा खुर्द में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल, बच्चों को बांटा संविधान

    ‘हर घर संविधान’ का संदेश, विद्यालय में स्थायी दान पेटी की शुरुआत; शिक्षा सामग्री के लिए ग्रामीणों ने बढ़ाया सहयोग     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर, वाराणसी। चौबेपुर थाना…

    अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर करणी सेवा ने फहराया तिरंगा

    स्वतंत्रता दिवस पर शहीद की स्मृति को किया नमन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौबेपुर क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बार्थरा खुर्द में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल, बच्चों को बांटा संविधान

    बार्थरा खुर्द में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल, बच्चों को बांटा संविधान

    अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर करणी सेवा ने फहराया तिरंगा

    अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर करणी सेवा ने फहराया तिरंगा

    चौबेपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस

    चौबेपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस

    चोलापुर थाने में शान से फहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

    चोलापुर थाने में शान से फहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

    शिक्षा सामग्री बांटकर डंपी तिवारी बाबा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    शिक्षा सामग्री बांटकर डंपी तिवारी बाबा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

    उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सम्मानित