पहड़िया में यूनाइटेड स्पोर्ट्स एरेना का हुआ भव्य उद्घाटन

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास हेतु मल्टीपल स्पोर्ट्स प्रोग्राम की शुरुआत

 

वाराणसी। पहड़िया स्थित श्रीनगर कॉलोनी में टेथ्रिप्पन ओवरसीज स्पोर्ट्स उन्नाव द्वारा यूनाइटेड स्पोर्ट्स एरेना का भव्य शुभारंभ किया गया। इस स्पोर्ट्स एरेना में 4 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों एवं मल्टीपल स्पोर्ट्स प्रोग्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किड्स विला इंग्लिश स्कूल के निदेशक एवं लेखक डॉ. हिमाद्री उपाध्याय उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा पदाधिकारी विवेक सिंह सोनू ने फीता काटकर स्पोर्ट्स एरेना का उद्घाटन किया।

 

उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम का संचालन नीरज शिशौदिया ने किया। वहीं एचएस अकादमी चोलापुर के प्रिंसिपल मोहम्मद आमिर ने स्वास्थ्य और खेल के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया।

 

इस अवसर पर डॉ. सुनील सिंह, एडिशनल एसपी प्रमोद, इंस्पेक्टर उमेश यादव, सीएमओ सुभाष यादव, राकेश सिंह, कोच श्रीकांत, मुख्य कोच रवि, अजीज उर रहमान, अभिनव बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    खुटहना गांव के पास हादसा, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार; पुलिस ने मैजिक कब्जे में लिया     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के खुटहना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    एक अक्टूबर से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत : डॉ. राजशेखर

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    राम मंदिर पर अखिलेश के बयान को लेकर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    प्राचीन शिव-राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

    पोषण माह में संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक