शहीद की स्मृति में गांव को मिली डिजिटल सौगात

बर्थरा खुर्द में “शहीद वेद प्रकाश सिंह डिजिटल लाइब्रेरी” का उद्घाटन, जिला जज बोले— राष्ट्रसेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं शहीद

 

(रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकासखंड के बर्थरा खुर्द गांव में रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर देशभक्ति और सम्मान का भावुक माहौल देखने को मिला। वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 208 कोबरा बटालियन के जवान वेद प्रकाश सिंह की स्मृति में पंचायत सचिवालय परिसर में “शहीद वेद प्रकाश सिंह डिजिटल लाइब्रेरी” का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गाजीपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय हरी शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सदैव समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रभावना के साथ करना चाहिए, यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद वेद प्रकाश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद के साहस और बलिदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर ने कहा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने युवाओं से सुरक्षा बलों में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सैनिक विषम परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और शहादत का दर्द पूरा परिवार जीवनभर महसूस करता है।

 

ग्रामीणों ने डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को गांव के लिए ऐतिहासिक पहल बताया। लोगों का कहना था कि इससे गांव के बच्चों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा डिजिटल संसाधनों का लाभ मिलेगा।

ज्ञात हो कि बर्थरा खुर्द निवासी पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह के भाई वेद प्रकाश सिंह वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी स्मृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से इस डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेम शंकर तिवारी, नरेंद्र यादव, प्रधान सुनील यादव, राघवेंद्र जायसवाल, सचिव ईशदत्त पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बार्थरा खुर्द में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल, बच्चों को बांटा संविधान

    ‘हर घर संविधान’ का संदेश, विद्यालय में स्थायी दान पेटी की शुरुआत; शिक्षा सामग्री के लिए ग्रामीणों ने बढ़ाया सहयोग     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर, वाराणसी। चौबेपुर थाना…

    अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर करणी सेवा ने फहराया तिरंगा

    स्वतंत्रता दिवस पर शहीद की स्मृति को किया नमन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौबेपुर क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बार्थरा खुर्द में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल, बच्चों को बांटा संविधान

    बार्थरा खुर्द में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल, बच्चों को बांटा संविधान

    अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर करणी सेवा ने फहराया तिरंगा

    अमर शहीद सैनिक राम अवतार सिंह स्मारक पर करणी सेवा ने फहराया तिरंगा

    चौबेपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस

    चौबेपुर में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस

    चोलापुर थाने में शान से फहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

    चोलापुर थाने में शान से फहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान

    शिक्षा सामग्री बांटकर डंपी तिवारी बाबा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    शिक्षा सामग्री बांटकर डंपी तिवारी बाबा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

    उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

    उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सम्मानित